बालोद: 50 साल का इंतजार खत्म, कुसुमकसा रेलवे स्टेशन पर जल्द खुलेगा आरक्षण काउंटर, 40 गांवों के 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत
Balod, Balod | Jun 27, 2026 बालोद जिले के कुसुमकसा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। करीब 50 वर्षों से लंबित आरक्षण काउंटर की मांग अब पूरी होने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक (जीएम) तरुण प्रकाश ने कुसुमकसा रेलवे स्टेशन में आरक्षण काउंटर शुरू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।