घुवारा: देवपुर में आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन बकरियों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा
बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में शनिवार शाम करीब 6 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 6 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय झिनन की टोरिया हार स्थित खेत में बकरियां चर रही थीं। तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से बकरियां मर गईं, जबकि चरवाहा सुरक्षित बच गया। मृत बकरियां ग्रामीण जगदीश यादव की बताई जा रही हैं।