अमौर: अमौर के क्लिनिक में फंदे से लटका मिला डॉ. नूतन की 13 वर्षीय पुत्री का शव, इलाके में मची सनसनी
Amour, Purnia | Jun 17, 2026 अमौर- थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा मोहदीपुर पंचायत के बंगरा चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार देर शाम को एक निजी डॉ नूतन कुमारी की 13 वर्षीय पुत्री का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।