औराई: अतरार घाट बागमती तट पर निर्माणाधीन मेगा ब्रिज का कार्य हुआ बंद, अत्यधिक जलस्तर बढ़ने के कारण लिया गया फैसला
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के अतरार घाट पर बन रहे मेगा ब्रिज का कार्य बुधवार दोपहर करीब दो बजे में पूरी तरह रोक दिया गया है। मेगा ब्रिज के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बागमती नदी में अचानक अधिक पानी आ जाने के कारण पुल निर्माण का कार्य रोक दिया गया है।