शाहजहांपुर: खोए हुए मोबाइल मिले पाकर खिले चेहरे, 171 फोन बरामद कर 40 लाख की संपत्ति लौटाई: एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहाँपुर।सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 171 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है, ताकि तकनीकी सर्विलांस के जरिए समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके।