धामपुर: नहटौर के गांव हरपुर में आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त मकान के लिए पीड़ित ने मुआवजे की मांग की
बुधवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के गांव हरपुर निवासी नन्हे सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और वह घायल हो गया था। वह मकान को सही करने के लिए मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है।अब उसने मुख्यमंत्री को अर्जी देकर मुआवजे की गुहार लगाई है।