कौंच: भदारी गांव के पास रिंग सेरेमनी से लौट रहे व्यक्ति की बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी में उपचार जारी
Konch, Jalaun | Jun 19, 2026 कोंच क्षेत्र में गुरुवार देर रात 10 बजे भांजे की रिंग सेरेमनी से घर लौट रहे रामचन्द्र पटेल (55) निवासी ग्राम संधि, थाना आटा, जालौन की बाइक ग्राम भदारी के पास सड़क किनारे पड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां डॉ. गौर की देखरेख में उनका उपचार जारी है।