Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
kumarbosskanhaiya49
नौबतपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 160 किलो गांजा बरामद, पिकअप के गुप्त बॉक्स से 17 बंडल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार! #नौबतपुर #patna #bihar
Mokameh, Patna
| Sep 17, 2026
#नौबतपुर
#patna
#bihar
MORE NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में भाजपा द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। देखिए क्या कुछ कह रहे हैं आम जनता लोग। #patna
Mokameh, Patna | Sep 17, 2026
मोकामा रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, दर्जनों बिना टिकट और वेटिंग यात्रियों पर जुर्माना मोकामा: मोकामा रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की ओर से एक व्यापक और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद दर्जनों यात्रियों का टिकट जांचा गया। चेकिंग टीम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान दानापुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के सख्त दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। वेटिंग टिकट यात्रियों पर विशेष नजर अभियान के तहत चेकिंग स्टाफ स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी रेल यात्रियों और परिसर में मौजूद लोगों के यात्रा दस्तावेजों की गहनता से जांच करता नजर आया। इस कार्रवाई में खासकर उन यात्रियों पर शिकंजा कसा गया जो बिना वैध टिकट के यात्रा कर रहे थे या जिनके पास कन्फर्म टिकट नहीं था। चेकिंग अधिकारियों ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि वेटिंग लिस्ट वाले यात्री आरक्षित डिब्बों में सवार होकर यात्रा को असुविधाजनक बना देते हैं। इसलिए ऐसे यात्रियों पर विशेष रूप से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला गया और नया टिकट जारी किया गया। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कड़ा रुख स्टेशन पर अभियान शुरू होते ही बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कई यात्री जांच टीम से बचने का प्रयास करते दिखे, जिन्हें आरपीएफ (RPF) और टीटीई (TTE) की टीम ने तत्परता से रोककर जुर्माना वसूला। अधिकारियों का कहना है कि DRM के आदेशानुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि नियमित और नियमबद्ध तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट खरीदकर ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करें और ट्रेन में सफर करें। बिना टिकट या वेटिंग टिकट पर आरक्षित बोगियों में यात्रा करना कानूनी रूप से गलत है और इसके लिए आर्थिक जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। #Mokama
Mokameh, Patna | Sep 17, 2026
अपनी बेटी के साथ मोकामा के कंहाईपुर गांव पहुंचे विधायक अनंत सिंह नाट्य कला मंच का किया उद्घाटन
Mokameh, Patna | Sep 17, 2026
मोकामा के कंहाईपुर गांव में पुलिस अधिकारी के साथ धक्का मुक्की वीडियो हुआ वायरल
Mokameh, Patna | Sep 16, 2026
मोकामा में बाढ़ पीड़ितों पर दोहरा संकट: जंजीरा दियारा के 1000 लोगों के लिए कम्युनिटी किचन बंद, छाती भर पानी के बीच घर लौटने की मजबूरी मोकामा (पटना) अंचल कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ख्वाजा स्थित सामुदायिक रसोई केंद्र (कम्युनिटी किचन) को अचानक बंद कर दिए जाने से बाढ़ पीड़ितों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। जंजीरा दियारा से विस्थापित होकर आए लगभग 1000 लोग विभिन्न राहत स्थलों पर शरण लिए हुए हैं और वे पूरी तरह अंचल कार्यालय से मिलने वाले भोजन पर निर्भर थे। मंगलवार शाम से रसोई बंद होने के कारण विस्थापितों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उनके दियारा क्षेत्र स्थित गांवों और घरों में अभी भी छाती तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में वहां जाकर रहना या खाना पकाना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मोकामा प्रखंड प्रशासन द्वारा राहत केंद्र बंद कर उन पर अपने जलमग्न घरों की ओर लौटने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण भोला सिंह ने सभी जंजीरा दियारा से आए पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। इसके बाद उन्होंने अंचलाधिकारी (CO) से सीधे बातचीत की। CO ने जानकारी दी कि: जिलाधिकारी (DM) के निर्देशानुसार कम्युनिटी किचन को केवल 12 दिनों के संचालन की अनुमति मिली थी। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार इसे बंद किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों और बाढ़ के पानी को देखते हुए DM साहब को पत्र लिखा गया है। प्रशासन से मांग की गई है कि इस सामुदायिक रसोई को जल्द से जल्द पुनः चालू करने की स्वीकृति दी जाए। पीड़ित परिवारों ने पटना जिला प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि जब तक दियारा क्षेत्र से पानी पूरी तरह से निकल नहीं जाता और स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक राहत केंद्र और कम्युनिटी किचन का संचालन निरंतर जारी रखा जाए। #AnilSingh #Mokama
Mokameh, Patna | Sep 16, 2026
बिहटा के रेफरल हॉस्पीटल बुधवार दोपहर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव पहुँचे, उन्होंने बोला बिहटा प्रखंड के अम्हारा थाना अंतर्गत कंचनपुर गाँव मे श्राद्ध कर्म मे भोज करने के दौरान 55 लोगों की तबियत बिगरी है इस संदर्भ में निरीक्षण करने पहुंचे एवं रोगियों का हाल-चाल जानने पहुंचे सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव उन्होंने कहा के रोगियों के उचित इलाज किया जा रहा है जल्द ही सभी लोग सही हो जायेंगे! उन्होंने कहा कि अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर तबीयत लोगों की कैसे बिगरी
Mokameh, Patna | Sep 16, 2026
मोकामा के कन्हाईपुर मेला में बवाल: बीच-बचाव करने गए ASI बबलू कुमार से हाथापाई, दो गिरफ्तार, 15 अज्ञात पर मामला दर्ज पटना/मोकामा: मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य मेले के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को शांत कराने और बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे। मेकरा अध्यक्ष अवनीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब ASI बबलू कुमार उग्र भीड़ और दोनों पक्षों को समझाने तथा मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उपद्रवियों ने पुलिस की बात मानने के बजाय खुद कानून हाथ में ले लिया। उपद्रवी तत्व पुलिसकर्मी के साथ ही बदतमीजी करने लगे और देखते ही देखते उनके साथ हाथापाई (झड़प) पर उतारू हो गए। कर्तव्य पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ हुई इस धक्का-मुक्की और अभद्रता से मेले के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार और उसकी मां के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानून व्यवस्था में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर में 3 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद ले रही है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है। #मोकामा #BiharPolice #AnilSingh #Mokama #प्रशासन
Mokameh, Patna | Sep 16, 2026
मोकामा: शिवनार में सड़क की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, बुजुर्ग और महिला पहुंचे थाने; 112 की टीम ने रुकवाया निर्माण मोकामा प्रखंड के शिवनार पंचायत में सड़क की जमीन को घेरकर अवैध मकान बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने अंचल अधिकारी (CO) और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेने और जांच कर उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 112 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई: मोकामा थाने से डायल 112 की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद फिलहाल जारी घर निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया गया है। जांच तक निर्माण पर रोक: पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक पूरे मामले की पूर्ण रूप से छानबीन और जमीन की नापी नहीं हो जाती, तब तक वहां किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। #Mokama #AnilSingh
Mokameh, Patna | Sep 16, 2026
नौबतपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 160 किलो गांजा बरामद, पिकअप के गुप्त... - Mokameh News