गया टाउन सीडी ब्लॉक: “विकास नहीं विनाश”: विष्णुपद कॉरिडोर के विरोध में एकजुट हुआ पंडा समाज, सांस्कृतिक अस्तित्व बचाने की हुंकार
विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर को लेकर गया में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनाई जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के खिलाफ अब पंडा समाज, मठ-मंदिरों से जुड़े संत और स्थानीय निवासी खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे विष्णुपद स्थित विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में।