बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने अप्रैल में 604 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 59 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने अप्रैल माह में कुल 604 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पूरे अप्रैल माह बेगूसराय पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.