गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में छठ महापर्व के दूसरे दिन छठ वर्तियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ शुरू
गया जिले में छठ महापर्व के दूसरे दिन छठ वर्तियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने दूसरे दिन खरना में खीर का मीठा प्रसाद बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाया उसके बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण कर अपने परिवार और मित्रों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।