गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने आम लोगों से की मतदान करने की अपील
गया लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने शनिवार को बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।वहीं वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान को लेकर सारी तैयारी और मतदाताओं के लिए बेहतर सुविधा की व्यवस्था की गई है।