मेदिनीनगर (डालटनगंज): एक साल पुराने विवाद में मुजाहिद अंसारी की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में 30 मई को मिले कुदागा गांव के मुजाहिद अंसारी के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पुराने विवाद में मुजाहिद अंसारी की हत्या कर दी गयी थी। प्लानिंग के तहत उसे खाने पीने के बहाने ले जाया गया था एवं पत्थर से कुचलकर मार डाला गया था।