सहदेई बुजुर्ग: रामपुर खैरी गांव में मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई प्राथमिकी
सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के रामपुर खैरी गांव में मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में पुलिस को दिए गए फर्द बयान के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ़ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।सदर अस्पताल में पुलिस को दिए फर्द बयान में रामपुर खैरी गांव निवासी सोनेलाल राय ने अपने ग्रामीण विनय राय उर्फ कारू,बबीता देवी,प्रिति कुमारी एवं रौशन कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।