मुरैना जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक चार दिन के नवजात शिशु का सीरम बिलीरुबिन स्तर 32 mg/dl तक पहुंचने से हालत गंभीर हो गई थी। स्थिति नाजुक देखते हुए डॉ. अलबेल सिंह गुर्जर ने डबल वॉल्यूम एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन की जटिल प्रक्रिया पहली बार जिले में सफलतापूर्वक की। उपचार के बाद शिशु की हालत में सुधार आया। परिजनों ने डॉक्टर और टीम का आभार जताया।