कोन्टा: सुकमा में महिलाएं खुद चला रही पॉवर टिलर, किसानों के लिए बनी आधुनिक खेती की मिसाल
Konta, Sukma | Jul 10, 2026 सुकमा के सोढ़ी तिरपो की महिलाएं बिहान योजना के तहत पॉवर टिलर चला कर मक्का और मिर्च की खेती कर रही हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर से किसानों को मशीनें उचित किराए पर मिल रही हैं। इससे खेती में टाइम और लागत दोनों बच रही हैं। जिला प्रशासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण और आधुनिक खेती की नई कहानी बयान करती है।