धरियावद: सिद्ध परमेष्ठी के 128 गुणों की भव्य पूजा, आचार्य कल्प पुण्यसागरजी महाराज ने अधिकाधिक पुण्य कर्म करने का दिया संदेश
धरियावद स्थित महावीर वाटिका के पुण्यसागर सभागृह में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के पाँचवें दिन श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विधान के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ सिद्ध परमेष्ठी के 128 गुणों की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुण्यार्जन किया है।