उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव धवा में राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक भी मौजूद रहे। एसडीएम ने दुकान के स्टॉक और रजिस्टरों की जांच की तथा डीलर को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।