जोधपुर: हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के
हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर अब जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। धनंजय इससे पहले नागौर डीसीए के अध्यक्ष रहे हैं। चर्चा है कि धनंजय अब जोधपुर के रास्ते RCA (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) अध्यक्ष बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।