महोबा: महोबा के अटघार गांव में खेत पर काम करते समय जहरीले सर्प के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के अटघार गांव निवासी 30 वर्षीय रानी पत्नी लल्लू खेत पर काम कर रही थी तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिवरीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर महिला की हालत चिंताजनक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।