नारग-सोलन मार्ग पर बस और कैंटर की जोरदार भिड़ंत... सभी यात्री सुरक्षित...
सिरमौर जिले के देवथल में आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नारग से सोलन आ रही मयंक बस की एक कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई।
हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत स्थिति को संभाला। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
Solan, Solan | Jul 31, 2026