होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में व्यापारी हितों और विकास को लेकर बैठक हुई आयोजित कलेक्टर रहे उपस्थित
गुरुवार को नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी बंधुओं के हितों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा क्षेत्रीय विधायक तथा स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारिक गतिविधियों, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।