खागा: धाता में रिश्तेदारी से लौट रही महिला से टप्पेबाजी, महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के जाम गांव के पास रिश्तेदारों के यहां से लौट रही एक वृद्ध महिला से बाइक सवार दो युवकों ने टप्पेबाजी कर जेवर ठग लिए। बताया गया कि युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर गले की चेनपट्टी, नाक की कील, कान के बाले और माला उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचक