फूलपुर: फूलपुर क्षेत्र में तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था की बहाली का कार्य तेज, जल्द आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त बिजली आपूर्ति को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है आज गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे विद्युत विभाग के एसडीओ भूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व आए चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ था तूफान के चलते दर्जनों विद्युत खंभों पर पेड़ गिरने से वे टूट गए थे ।