रविवार को शाम 5:00 बजे से महान संत रविदास जी महाराज के सैंकड़ों अनुयायियों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के प्रतिमा पर पूजा अर्चना की तथा उनके तेल चित्र को लेकर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। अनेकों भक्तों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज को महान कवि, महान संत एवं महान समाज सुधारक बताया। वे समाज में पहले छुआ छूत के भेदभाव को दूर किए।