मड़ियाहू: डीएम ने मड़ियाहूं CHC का निरीक्षण कर मरीजों से ली अस्पताल की जानकारी, परिसर को साफ करने का अधीक्षक को दिया निर्देश
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडियाहूॅ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की भौतिक स्थिति संतोषजनक नही पायी, जिस पर सीएमओ की जिम्मेदारी तय किये जाने हेतु कहा। DM मड़ियाहूं सीएचसी पर अचानक पहुँच गये। उनके पहुँचते ही अस्पताल कर्मियों में अफरा तफरी मच गयी। डीएम ने भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली।