फतेेहपुर: बाराबंकी में सनसनी! प्रसाद बांट रही महिला से छेड़छाड़ का आरोप, 3 माह के मासूम को फेंकने का दावा; दो पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने दो ग्रामीणों पर छेड़छाड़, मारपीट और अपने तीन माह के नवजात बच्चे को फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, गांव में लोगों को प्रसाद बांटते समय दो लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की।