किशनगढ़ बास: खैरथल जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जगता बसई का दौरा किया, योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया आग्रह
Kishangarhbas, Alwar | May 19, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे किशनगढ़ बास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जगता बसई का दौरा किया। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित पोली हाउस का निरीक्षण किया और वहां की जा रही आधुनिक खेती तथा सब्जी उत्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर खेती में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।