रामगंजमण्डी: जानलेवा हमला और फायरिंग मामले में फरार 2 हजार का इनामी बदमाश जुल्मी को किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला व फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। शनिवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ऐजाज अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।