टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में कार्यरत एमपीएल, एमआईपीएल,जीसीएल जेबी कंपनी में काम कर रहे लगभग 130 एचपीसी ठेका मजदूरों का जुलाई से नवंबर माह तक वेतन कटौती का मामला सामने आया है।जहां बकाया भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने कंपनी गेट के समीप धरने पर बैठ गए हैं। मजदूरों ने कहा है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।