अनूपपुर: कोयला परिवहन में गड़बड़ी की आशंका, ट्रक जब्त किया गया
अनूपपुर। यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान कोयला परिवहन कर रहे ट्रक क्रमांक CG-10-AM-8111 को रोककर जांच की। चालक द्वारा पर्याप्त खनिज दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त कर आगे की जांच एवं कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया। साथ ही मोटर यान अधिनियम के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।