लालगंज: उदयपुर पुलिस ने विवाहिता के लापता होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया
उदयपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर बाजार निवासी सूरज पुत्र राजकुमार ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीते गुरूवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी पत्नी पूजा घर से लापता हो गयी। पीड़ित ने पत्नी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार शाम पांच बजे केस दर्ज किया है।