उज्जैन शहर: नीट परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, परीक्षा केंद्रों पर की गई निःशुल्क अल्पाहार व जलपान व्यवस्था
उज्जैन। नीट -2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर की गई है।मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि जिले में आयोजित परीक्षा में करीब 4,171 परीक्षार्थी शामिल होंगे