शाहबाद: कोतवाली शाहाबाद में थाना दिवस हुआ संपन्न, 7 शिकायतों में से 2 शिकायतों का हुआ निस्तारण
शाहाबाद कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार नरेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं, थाना दिवस में राजस्व और भूमि विवाद से संबंधित 7 शिकायतें आईं जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।