ब्यावरा: ब्यावरा में नकली धनिया बनाने की फैक्ट्री सील, पुलिस और खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
Biaora, Rajgarh | May 26, 2026 ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने डंठल, चुरा और केमिकल से तैयार कर रहे नकली धनिये की एक ऐसी ही फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई कीहै। इस दौरान खाद्य विभाग और पुलिस ने यहां से 52 बोरी डंठल, 92 बोरी चूरा, ग्राइंडर मशीन सहित 2 लाख रुपए का सामान जप्त किया है। इस नकली धनिया को पैकेटों में तैयार कर राजगढ़ और गुना जिले के बाजारों और मंडियों में बेचा जा रहा था।