खगौल: दानापुर के रूकनपुरा में सहयोग शिविर लगा, लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
मंगलवार की सुबह 10 बजे दानापुर के रूकनपुरा में आयोजित सहयोग शिविर में आम लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को नजदीक में ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। चिकि