पूर्णिया पूर्व: बेलौरी चौक पर सड़क हादसे में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार महिला को 500 मीटर तक घसीटा
बुधवार को रात्रि करीब 8 बजे मुफस्सिल थाना अंतर्गत बेलौरी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जब एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला को चारपहिया वाहन करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी मिलती है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पता