सरदारशहर: सरदारशहर में अग्रवाल सेवा मण्डल द्वारा छाछ वितरण शिविर का आयोजन
सरदारशहर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अग्रवाल सेवा मण्डल ने 2 मई को गांधी चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने नमकीन छाछ वितरण शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडी छाछ पिलाकर गर्मी से राहत दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व सभापति राजकरण चौधरी ने सेवा कार्य की सराहना की।