धौलपुर: धौलपुर में सुबह-सुबह आग से मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान
शनिवार सुबह करीब 5 बजे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फदी चौराहे पर रखे खोखों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।