जैसलमेर शहर की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक होटल के निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वरूप खान (19) निवासी मोक्का गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक खुले तार या मशीनरी में करंट आने से उसकी मौत हुई है।