बरहट: एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर नुमर निवासी युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी चर्चा में
Barhat, Jamui | Jun 28, 2026 26 जून की देर रात शहर के बोधवन तालाब चौक के समीप एक निजी फ्लैट के चौथी मंजिल से गिरकर बरहट थाना क्षेत्र के नुमर निवासी दीपक कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खास बात यह है कि आठ दिन पहले उन्होंने इसी अपार्टमेंट में अपनी दूसरी पत्नी सीमा कुमारी के साथ शादी की सालगिरह मनाई थी। जिसका वीडियो रविवार 11 बजे से शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।