टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के वरतारा बाजार में शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। राजद सह महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने कार्यालय उद्घाटन के बाद कहा कि यह लड़ाई कुमार सर्वजीत के लिए नहीं है बल्कि यह लड़ाई बिहार को बदलने के लिए है।