ग्वालियर शहर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे जारी सूचना के अनुसार 11 केवी लाइन पर इंसुलेटर बदलने के कार्य के चलते आनंद नगर, मोतीझील और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत अवरोध रहेगा।