मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और दिए निर्देश
विंध्याचल धाम में एडीजी जोन वाराणसी पियूष मोर्डिया ने गुरुवार की दोपहर में सपरिवार पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के चारों तरफ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया पक्का घाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी कर दिए निर्देश।