खजनी: उरुवा बाजार में गैस एजेंसी पर बवाल, सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों और स्टाफ में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
गोरखपुर के उरुवा बाजार स्थित मां लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों और एजेंसी स्टाफ के बीच विवाद हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर भारी भीड़ थी और इसी दौरान ग्राहकों की मैनेजर व कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।