बूंदी: कोटा बूंदी लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जीत की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मुंह मीठा कर बनाया जश्न
Bundi, Bundi | Jun 5, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा लगातार तीसरी बार कोटा बूंदी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने पर युवा ब्राह्मण नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर की एक खंभे की छतरी पर जोरदार आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।