बूंदी: 9 जून को होगी पी.टी.ई.टी.परीक्षा, जिले के 5490 परीक्षार्थी लेंगे भाग
Bundi, Bundi | Jun 4, 2024 वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा इस बार 09 जून 2024, रविवार को पी.टी.ई.टी परीक्षा-2024 प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक आयोजित होगी। बूंदी जिला समन्वयक एवं राजकीय महाविद्यालय बूंदी प्राचार्य डॉ अनिता यादव ने बताया की बूंदी जिले में इस परीक्षा में कुल 5490 परीक्षार्थी भाग लेगें। यह परीक्षा बूंदी जिले में कुल 13 केंद्रों पर आयोजित होगी।