ऊंचाहार: ऊँचाहार विधायक के मंत्री बनने पर कस्बे में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह, मनाया गया जश्न
ऊँचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को योगी सरकार के मंत्री मण्डल विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली।सोमवार की शाम ऊँचाहार कस्बे में उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान लोगों ने जय श्री राम व योगी मोदी मनोज पांडेय जिंदाबाद के नारे भी लगाये।