झालरापाटन: फीता खेड़ी गांव में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, पत्नी, ससुर और साले पर बेल्ट से फांसी लगाकर जलाने का आरोप
झालावाड़ के फीता खेड़ी गांव में बुधवार रात एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती युवक कमलेश ने गुरुवार सुबह 7 बजे अपनी पत्नी ससुर साले और अन्य ससुराल वालों पर उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।