कोठी महल: गऊघाट एमपीएस सीवेज पंप हाउस का निगम आयुक्त ने किया निरिक्षण,बारिश के दौरान नालों की सफाई के दिए निर्देश
उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने गुरुवार को गऊघाट स्थित एमपीएस सीवेज पंप हाउस, हॉट बाजार क्षेत्र और महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान नालों, चैंबरों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि गऊघाट पंप हाउस से सीवर का पानी सदावल एसटीपी